अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि देश में राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के दौरान कम से कम 145 तालेबान मारे गए।
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सुरक्षाबलों ने कम से कम 145 तालेबान को मार गिराया जबकि 95 अन्य को घायल कर दिया। जरनल ताहेर अज़ीमी ने कहा कि तालेबान से मुक़ाबले में 16 सुरक्षाकर्मी हताहत हुए और 75 अन्य घायल।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले तालेबान ने धमकी दी थी कि वे चुनाव के आयोजन में बाधा डालेंगे और लोगों को वोट डालने नहीं देंगे। अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि तालेबान की धमकियों के बावजूद देश की जनता ने मतदान में बढ़ चढकर भाग लिया।
16 जून 2014 - 07:41
समाचार कोड: 616432
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि देश में राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के दौरान कम से कम 145 तालेबान मारे गए।